Breaking News
Loading...

देश का सबसे ऊंचा तिरंगा रातोरात 'गायब', खाली पोल की PHOTOS वायरल

     रायपुर।। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव पर 23 दिन पहले फहराया गया दुनिया का सबसे ऊंचा तिरंगा आज सुबह से ही गायब है। आस-पास के लोगों ने सुबह जब पोल पर लगा तिरंगा नहीं देखा तो इसकी फोटो वाट्स ऐप पर शेयर की। गौरतलब है कि कल रात एक बजे तक तिरंगा लगा हुआ देखा गया था। फटने के कारण हटाया गया...
- नगर निगम सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पोल से लगने वाले हुक के पास झंडा फट गया था।
- कल शाम आई आंधी में फटा हुआ हिस्सा ज्यादा बढ़ गया तो उसे देर रात उतारा गया है।
पांच दिन पहले ही बदला था झंडा
- 30 अप्रैल को बहुत ही तामझाम के साथ राजधानी में दुनिया का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया था।
- लोकार्पण के समय 82 मीटर ऊंचे पोल पर 105 बाय 70 फूट साइज का तिरंगा लगाया गया था।
- उसके सोलह दिन बाद उसका 16 मई को कुछ तकनीकी कारणों से उसे उतार लिया गया।
- लेकिन, दोबारा जो झंडा लगाया गया वह 90 बाय 60 फीट साइज का था।
नए झंडे में लगेगा समय
- नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक झंडे का मेंटेनेंस करने वाली कंपनी के पास दो ही झंडे हैं।
- तीसरे झंडा तैयार होकर आने और लगने में वक्त लगेगा।
- तीसरे और उसके बाद के झंडों का खर्च भी सीधा निगम वहन करेगा क्योंकि मेंटेनेंस कंपनी के पास दो ही झंडे तक का कॉन्ट्रैक्ट है।