UP में छात्रा की लाश का 21 लोगों ने किया रेप

Translate News:
    बरुराज।। यूपी के सीएम अखिलेश यादव के बंगले के पास जिस 12वीं की छात्रा का शव मिला था, उस मामले में पीएम रिपोर्ट के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है। पीएम रिपोर्ट के अनुसार छात्रा की लाश के साथ 21 लोगों ने रेप किया। इस घिनौनी वारदात ने यूपी की राजनीति को हिलाकर रख दिया हे।
    अब जब डीएनए जांच रिपोर्ट आई है तो इसे देखकर सभी के होश फाख्‍ता हो गए हैं क्‍योंकि रिपोर्ट में कहा गया है कि छात्रा की मौत के बाद उसके शव से भी 21 लोगों ने दुष्‍कर्म किया था। इस जांच में डॉक्‍टरों ने छात्रा के सैंपल से 21 लोगों के डीएनए सैंपल प्राप्‍त किए हैं। अब पुलिस इस रिपोर्ट के आधार पर अपराधियों को तलाश रही है।
      मालूम हो कि लखनऊ से 10 फरवरी से लापता 12वीं की छात्रा का शव सीएम अखिलेश यादव के घर के पास मिला था। सीएम आवास से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक नाले में छात्रा का शव था। लड़की के पिता ने लड़की के साथ रेप और हत्या की आशंका जताई थी।
     पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो रिक्शा चालक सदगुरु और दीपू के अलावा गोल्फ क्लब के कैडी माइकल व नसीर को रेप के मामलें में गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया है, लेकिन इस घटना में चौंकाने वाले खुलासे ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा रखी है।


Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top