69 साल की उम्र में पहली बार पिता बने ये मंत्री, 38 साल छोटी लड़की से की है शादी!

Translate News:


     कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती। जब दिल की धड़कनें किसी के लिए तेजी से धड़कने लगें तभी प्यार की रोशनी जल जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ बांग्लादेश के रेलमंत्री मुजीबुल हक के साथ, जिन्होंने अपनी जिंदगी की गाड़ी को पटरी पर चलाने के लिये अपने से 38 साल छोटी लड़की से करीब डेढ़ साल पहले शादी कर ली थी। आपको बता दें कि रेलमंत्री मुजीबुल हक एक बच्ची के पिता बन गये हैं।
    रेल मंत्री की शादी के चर्चे जितने मीडिया में चर्चित रहे थे, उसी प्रकार से उनके पिता बनने के बाद एक बार फिर वह चर्चा में आ गये हैं। 69 साल की उम्र पार करने के बाद रेलमंत्री मुजीबुल हक को पिता बनने की खुशी पहली बार नसीब हुई है।
     बताया जाता है कि ढाका के निजी अस्पताल में उनकी पत्नी होनुफा अख्तर ने एक बेटी को जन्म दिया है। होनुफा अख्तर अपने पति से 38 साल छोटी हैं। रेलमंत्री मुजीबुल हक को अपने जन्मदिन से ठीक तीन दिन पहले ही पिता बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने अपनी इस खुशी को मीडिया के सामने जाहिर करते हुये बताया कि मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं।

    गौरतलब है कि अक्टूबर 2014 में बंग्लादेश के रेलमंत्री मुजीबुल हक ने अपनी उम्र से 38 साल छोटी होनुफा अख्तर से शादी की थी। उनकी यह शादी बड़े ही भव्य समारोह के साथ हुई थी, जिसमें करीब 700 मेहमानों ने शिरकत की थी।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top