'उड़ता पंजाब' देखकर बादल पर बरसे अरविंद केजरीवाल!

Translate News:
   नई दिल्ली।। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार रात उड़ता पंजाब फिल्म देखी। इसके बाद पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि उन्हें ये फिल्म देखनी चाहिए ताकि पता लगे कि उन्होंने पंजाब का क्या हश्र किया है।
    केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा कि अभी उड़ता पंजाब देखी, बहुत ही पावरफुल। उड़ता पंजाब दिखाती है कि कैसे राजनेता ड्रग रैकेट्स चला रहे हैं। चुनाव के वक्त मुफ्त में ड्रग्स बांटा जाता है। पंजाब का हाल बुरा है।गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी जोर-शोर से जुटी हुई है और राज्य में नशे के कारोबार को उसने एक बड़ा मुद्दा बनाया है। ऐसे में इस फिल्म के बहाने केजरीवाल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है।




Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top