Headline
Loading latest headlines...

गज़ब : इस यूवक ने बना डाली हवा से चलने वाली साइकिल

Translate Post:
     देहरादून।। विज्ञान ने हर क्षेत्र में तरक्‍की की है, नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है। कहते हैं कि हुनर होते हुए किसी डिग्री या पढ़ाई की जरूरत नहीं होती। ऐसा ही नमूना पेश किया है उत्‍तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के प्रहलाद नेगी ने। प्रहलाद ने हवा से चलने वाली साइकिल तैयार की है।
    अगले कुछ ही दिनों तक इस साइकिल का परीक्षण भी किया जाएगा। 
क्या है इस साइकिल की खासियत
    हवा से चलने वाली इस साइकिल की खास बात ये है क‍ि इसको चलाने के लिए पैडल मारने की जरूरत भी नहीं होगी। यह बस हवा के प्रेशर से ही स्‍पीड पकड़ता है और सरपट दौड़ने लगता है।
कैसे तैयार किया ये साइकिल
     प्रहलाद ने इस साइकिल को तैयार करने के लिए कोई ट्रेनिंग या कोई डिग्री हासिल नहीं, बल्कि प्रहलाद ने एक कंपनी में ऑटो मोबाइल के पार्ट्स के साथ काम किया। फिर उसे ये अनोखा आइडिया आया, जिसके बाद उसने महज 7 से 8 हजार के खर्च में आधे से ज्‍यादा साइकिल को तैयार कर लिया है।
     बता दें कि 23 साल के प्रहलाद ने हवा के प्रेशर से चलने वाली इस साईकिल में कंप्रेशर और हवा का सिलेंडर लगाकर मॉडिफाई किया है। ये हवा का सिलेंडर एक बैटरी से संचालित होता है। बैटरी को एक बार सेल्‍फ स्‍टार्ट करने के बाद बंद कर दिया जाता है, जिसके बाद ये साइकिल हवा कंप्रेशर की मदद से खुद-ब-खुद दौड़ती है।