संगठन के सदस्यों ने सिटी मजिस्ट्रेट को पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए विधायक के खिलाफ कार्यवाही की माग की है। सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक सप्ताह के अन्दर कार्यवायी का आश्वासन दिया था लेकिन उनकी तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गयी।
इसके बाद संगठन के सदस्य डीएम कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गये है। उन्होंने जिलाधिकारी को एक पत्रक दिया और कार्यवायी की माँग की। डीएम ने भी उन्हें कार्यवाही का आश्वासन दिया।
बात जब मीडिया तक पहुँची तो रिपोर्टरों ने मजिस्ट्रेट से इस मामले में सवाल किया। जिलाधिकारी ने कहा कि अभी अभी इस मामले की जानकारी हुई है, हमने कार्यवायी और जाँच का आदेश दे दिया गया है और काम को रुकवा दिया गया है।
वहीं गावं बचाओ मोर्चा के सदस्यों ने विधायक के ऊपर आरोप लगाया है कि विधायक मुखार अंसारी ने मन्दिर की जमीन पर गलत तरीके से कब्जा कर रखा है और अब उसे बेचना चाहते हैं। उनका कहना था कि किसी भी मन्दिर या ट्रस्ट की जमीन को कभी बेचा या खरीदा नही जा सकता है। उन्होंने मांग की कि ठाकुर जी की जमीन पर हुए अतिक्रमण को प्रशासन जल्द से जल्द हटवाने का काम करें।
