कौमार्य परीक्षण में लड़की हुई फेल, पंचायत ने शादी को बताया अस्वीकार्य

Translate News:



    मुंबई।। महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक खाप पंचायत का हैरान करने वाला चेहरा सामने आया है। 22 मई को हुई एक शादी को धुलेगांव के कंजाभाट समाज की खाप पंचायत ने इसलिए तोड़ दिया क्योंकि लड़की कौमार्य परीक्षण (वर्जिनिटी टेस्ट) में फेल हो गई।
    अहमदनगर के धुलेवाड़ी गावं में कंजारभाट समाज में कौमार्य परीक्षण की प्रथा है। शादी के बाद लड़की के कौमार्य परीक्षण में पास होने के बाद ही शादी को पंचायत वैध मानती है। और ऐसा न होने पर शादी को तोड़ दिया जाता है। इसी कुप्रथा का शिकार यह नवविवाहित जोड़ा हुआ है।
    इस मामले में दूल्हे का कहना है कि यह दुल्हन के गावं की प्रथा है। उसने कहा कि, "22 मई को हमारी शादी हुई और 23 मई को मुझसे मेरी पत्नी के कौमार्य परीक्षण के बारे में पूछा गया। मैंने इसका विरोध किया। लेकिन मुझ पर यह कहकर दबाव डाला गया कि प्रथा है और पंचायत का आदेश। मुझे बताया गया कि मेरी पत्नी के कौमार्य परीक्षण में फेल होने की वजह से यह शादी वैध नहीं है।"
    दूल्हे ने कहा कि इसके बाद वो चला गया। लेकिन अब मामला मीडिया में आने के बाद उसका कहना है कि उसे हिम्मत मिली। उसने पंचायत का फैसला मानने से इनकार किया और बुधवार को अपनी पत्नी को अपना लिया। मामले के मीडिया में आने के बाद से पंचायत के लोग फ़रार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।



Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top