पटना।। दानापुर से न्यू जलपाईगुड़ी जानेवाली कैपिटल एक्सप्रेस से सोमवार देर रात लापता हुई बैंककर्मी की पत्नी को अपना पति पसंद नहीं था। इसलिए वह चलती ट्रेन से पति का साथ छोड़कर भाग गई। ट्रेन के कटिहार के पहुंचने से पहले ही उनकी पत्नी बीच रास्ते में गुम हो गई थी। तथागत ने सोमवार को कटिहार में पत्नी के गायब होने का मामला दर्ज कराया था। क्या है पूरा मामला...AC कोच में सफर कर रहे पति-पत्नी
बैंककर्मी तथागत कुमार की शादी तीन साल पहले स्मिता से हुई थी। कंकड़बाग निवासी तथागत कुमार अपनी पत्नी के साथ कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन से गर्मी की छुट्टी बिताने न्यू जलपाईगुड़ी जा रहे थे।
नींद खुली तो पति ने देखा गायब है पत्नी
तथागत ने पुलिस को बताया कि घूमने की प्लानिंग कर मैं अपनी पत्नी के साथ कैपिटल एक्सप्रेस से दार्जिलिंग घूमने जा रहा था। सोमवार को बोगी संख्या ए वन में 33 व 35 नंबर बर्थ पर हम दोनों सफर कर रहे थे।
ट्रेन सोमवार की रात अपने निर्धारित समय से राजेंद्रनगर स्टेशन से चली इसके थोड़ी ही देर बाद तथागत और स्मिता सो गए। मोकामा स्टेशन के पास जब तथागत की नींद खुली तो पाया कि उसकी पत्नी बर्थ पर नहीं है। उसने पूरी बोगी में पत्नी की खोजबीन की पर वह नहीं मिली, उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। इस बीच ट्रेन कटिहार स्टेशन पहुंच गई।
पति नहीं था पसंद इसलिए छोड़ा साथ
चलती ट्रेन से गायब होने वाली स्मिता के मामले में पुलिस को बुधवार को एक अहम जानकारी मिली है। पटना रेल एसपी ने कहा कि बैंककर्मी की पत्नी को पति और अपना ससुराल पसंद नहीं था, इसलिए वह फरार हो गई है। महिला ने अपने पिता को फोन कर इस बात की सूचना दी है।
