बिहार टॉपर्स का सच : जांच के डर से इंटर आर्ट्स टॉपर रूबी राय परिवार सहित लापता

Translate News:

     पटना।। इंटर आर्ट्स की स्टेट टॉपर रूबी राय के परिवार सहित लापता होने की सूचना मिल रही है.स्पष्ट है कि मीडिया का सामना करने में फंस चुकी रूबी बोर्ड के विशेषज्ञों का सामना कर अपना और फजीहत नहीं कराना चाहती है.
     इंटर साइंस और आर्ट्स में टॉप पांच में जगह बनाने वाले 13 परीक्षार्थियों को बिहार बोर्ड विशेषज्ञों द्वारा आज इंटरव्यू होना है.इनलोगों को पटना में इंटरव्यू के लिए पटना स्थित बोर्ड कार्यालय में बुलाया गया है. सभी छात्रों पांच सवाल पूछे जाएंगें जिसमें तीन सवालों का जबाब देना अनिवार्य है. अगर सवालों का जबाब नहीं दे पाए तो बोर्ड उनपर कार्यवाई करेगी. मेरिट लिस्ट से उनका नाम तो हटाया ही जाएगा साथ ही परीक्षा परिणाम भी कैंसिल किया जा सकता है. उधर शिक्षा विभाग ने बोर्ड प्रशासन से जांच के तत्काल बाद रिपोर्ट तलब की है. ताकि आगे की कार्यवाई की जा सके. शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी खुद पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.
     बोर्ड स्टेट टॉपर्स की कॉपियों की भी जांच करेगा. जांच इस एंगल से भी होने की सूचना है. हस्ताक्षर जांच के साथ इंटरव्यू के लिए कॉपियों का मिलान किया जाएगा. बोर्ड अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद ने बताया कि सभी पांच टॉपरों को पटना फोन से सूचना देकर बुलाया गया. है. अगर कोई उपस्थित नहीं होते है तो उनका रिजल्ट को कैंसिल कर दिया जाएगा. जैसा कि मालूम हो कि इंटर टॉपर्स की पोल खुलने की वजह से पूरा बिहार सरकार और शिक्षा विभाग को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है.


Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top