एक डी.एम. ऐसा भी

Translate News:




जिलाधिकारी वाराणसी के प्रति जनता में बढ़ रहा विश्वास, ऐसा हो अधिकारी
    डीएम खुद बाइक पर सुबह निकल रहे हैं और जहां पर भी गड़बड़ी मिल रही है, वहीं से संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन करके कार्रवाई करने का निर्देश दे रहे हैं। डीएम विजय किरन की कार्रवाई से काशी की जनता में जिला प्रशासन के प्रति विश्वास जागने लगा है और लापरवाह कर्मचारियों व अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है।जिलाधिकराी विजय किरन सुबह 5 बजे से लेकर 5.45 बजे तक बाइक पर शहर का हाल देखने निकले। जिलाधिकारी सिगरा, नगर निगम, कमच्छा, शिवाला होते हुए अस्सी पहुंचे। डीएम ने सड़कों पर जगह-जगह गंदगी देखी। इस पर उन्होंने तुरंत मोबाइल निकाला और नगर निगम के अधिकारियों को फटकार लगायी। उन्होंने कहा कि सफाई निरीक्षक एवं सुपरवाइजरों की ऑनलाइन ड्यूटी लगायी जाये। नगर निगम के अधिकारी प्रतिदिन शहर का निरीक्षण करें और लापरवाह सफाइ कर्मचारियों को बर्खास्त करे। इसके अतिरिक्त सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि मोहल्ला एवं हलकावार पंजिका तैयार करा कर जोनल कार्यालय में रखी जाये।
    इसमे सफाई व्यवस्था से जुड़े लोगों का नाम दर्ज हो। मजिस्ट्रेट जब सफाई व्यवस्था का निरीक्षण के दौरान पंजिका का सत्यापन करेंगे।खोदी गयी सड़कों को ठीक करने का निर्देशडीएम ने बाइक से भ्रमण के दौरान पाया कि सेंट्रल हिन्दू स्कूल कमच्छा के पास जल निगम ने खोदी गयी सड़क के पास ही मलबा फेंका था। इस पर जिलाधिकारी ने जल निगम के अभियंता को फोन करके दो दिन के अंदर मलबा हटा कर रिपोर्ट देने को कहा।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top