Breaking News
Loading...

नया अविष्कार : ठंडा रखने के साथ खाने को गर्म भी करेगा ये फ्रिज

      योजना तथा वास्तुकला विद्यालय (एसपीए) दिल्ली के औद्योगिक डिजाइन विभाग के एक छात्र ने एक ऐसा फ्रिज विकसित किया है जिसमें खाने को ठंडा रखने के अलावा गर्म भी किया जा सकता है। यह फ्रिज 16 हफ्तों में विकसित किया गया है।
     एसपीए मास्टर ऑफ डिजाइन कर रहे सम्राट चटर्जी ने बताया कि अधिकतर फ्रिज अंदर तो ठंडा रखते हैं, लेकिन उनके आसपास काफी गर्मी रहती है। ये फ्रिज ऊर्जा का पूरा उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।
      काफी सोच विचार के बाद हमने निर्णय लिया कि हम ऐसा फ्रिज बनाएं जो चीजों को ठंडा रखने के साथ उन्हें गर्म करने में भी सहायक हो। हमने इसका नाम ‘रेफ्रेजवॉर्म’ रखा है। इसमें चीजों को गर्म करने के लिए फ्रिज से निकलने वाली ऊष्मा का ही उपयोग किया जा जाता है। रेफ्रेजवॉर्म उतनी ही बिजली की खपत करता है जितना एक फ्रिज करता है।
     सम्राट के इस प्रोजेक्ट को प्रो. अदिति सिंह, प्रो. पराग आनंद और प्रो. रुचिन चौधरी की देख-रेख में पूरा किया। ‘रेफ्रेजवॉर्म’ को वर्लपूल इंडिया लि. ने प्रायोजित किया है।
मसाले और पापड़ सुखाने की भी सुविधा मौजूद
      सम्राट ने बताया कि ‘रेफ्रेजवॉर्म’ 235 लीटर का है। इसमें सबसे ऊपर सब्जियों को रखने की जगह है। इसके नीच खाना गर्म रखने की जगह बनाई गई है जिसका तापमान 55-70 डिग्री सेल्सियस रहता है। इसके नीचे बनी जगह में चार लीटर पानी गर्म रखा जा सकता है। इसके नीचे की जगह में मसाले, पापड़ आदि को सूखाने की जगह है जिसका तापमान 55 से 68 डिग्री सेल्सियस रहता है। सबसे नीचे फ्रिजर दिया गया है।
10 हजार जूल ऊर्जा का उत्सर्जन
     सम्राट ने बताया कि एक 190 लीटर का फ्रिज हर रोज करीब 10 हजार जूल ऊर्जा का उत्सर्जन करता है। इस ऊर्जा के इस्तेमाल से तीन लोगों का एक दिन का खाना तैयार किया जा सकता है। वर्तमान में इसकी कीमत 30,000 रुपये के आसपास रहेगी।