ये हैं बिहार के 'टपोरी' टीचर्स, जो पढ़ा रहे हैं हमारे बच्चों को

Translate News:
     पटना रिजल्ट घोटाले और टॉपर्स विवाद अभी थमा नहीं है कि परीक्षा में नकल का एक और वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो छात्रों के परीक्षा में नकल करने का नहीं है बल्कि इस वीडियो में खुद गुरुजी ही परीक्षा में नकल करते नजर आ रहे हैं।
     अब बात यह है कि अगर शिक्षक ही परीक्षा में नकल करे तो स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य क्या होगा, ये अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। दरअसल, मुंगेर में बुधवार को डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन पार्ट वन की परीक्षा चल रही है। इस परीक्षा में देश और राज्य का भविष्य तैयार करने वाले सरकारी शिक्षक ही चोरी करते कैमरे में पकड़े गए हैं।
     मुंगेर जिले के पुरबसराय स्थित जिला शिक्षा एवं परीक्षण संस्थान में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन पार्ट वन की परीक्षा चल रही थी। इस परीक्षा में 48 शिक्षक और शिक्षका परीक्षा दे रहे हैं। वहीं, जब परीक्षा केंद्र पर कैमरे के सामने आने के बाद परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रहे शिक्षक अपने चिट-पुर्जे और किताब छिपाने लगे।
वहीं, कोई वीक्षक भी परीक्षा हॉल में नहीं दिखा। जब वीक्षक को मीडिया की आने की जानकारी हुई तो दस मिनट के बाद वे परीक्षा केंद्र के हॉल में पहुंचे। जब उनसे परीक्षा सेंटर पर नकल होने की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि यहां कोई नकल नहीं हो रही है।
     जब मीडिया ने उन्हें परीक्षा दे रहे शिक्षक के पास किताब को दिखाया तो वीक्षक हैरान हो गए और जब परीक्षा दे रहे शिक्षकों को सर्च किया गया तो सर्च के दौरान कई शिक्षकों के पास से चिट-पुर्जे किताबें भी मिलीं।
वही, शिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल साईंदा से जब इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर कोई भी परीक्षा में नकल करेगा तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस बात का असर दिखा कि आज हो रही इस परीक्षा में पूरी सावधानी बरती जा रही है। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा है कि मामले की जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
 
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top