
चलती रेल गाडी से फेंका युवती को रेप गिरफ्तार।
बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस में बेटिकट सफर कर रही एक युवती को धमका कर टीसी (टिकट चेकर) ने उससे रेप किया। डरी-सहमी युवती ने जयपुर पहुंचकर अपने पति को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता ने जयपुर जीआरपी थाने में आरोपी टीसी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। जयपुर पुलिस ने निल में रिपोर्ट दर्ज कर गाजियाबाद जीआरपी को मामला ट्रांसफर कर दिया।
गाजियाबाद जीआरपी ने बृहस्पतिवार को आरोपी टीसी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना 29 मई को उस वक्त हुई जब युवती बरेली से अकेली अपने पति के पास जयपुर जा रही थी।
जीआरपी के मुताबिक बरेली निवासी 20 वर्षीय युवती जनरल कोच में बेटिकट सफर कर रही थी। रामपुर में तैनात गांव ब्रह्मवाड़ा, जयपुर (राजस्थान) निवासी रवि मीणा नाम का टीसी ड्यूटी खत्म कर इसी ट्रेन में चढ़ा।
खाली कंपार्टमेंट में किया रेप
जनरल कोच में युवती से पूछताछ की तो पता चला कि उसके पास टिकट नहीं है। पीड़ित युवती ने जीआरपी को बताया कि जुर्माना और चालान का डर दिखाकर टीसी रवि मीणा उसे अपने साथ एसी सेकेंड के कोच में ले गया।
इसके बाद मुरादाबाद और हापुड़ के बीच चलती ट्रेन के खाली कंपार्टमेंट में उसने उसके साथ रेप किया। बाद में उसे बिना टिकट यात्रा के जुर्म में सजा दिलाने का डर दिखाकर चुप करा दिया। अगले दिन 30 मई को युवती ने जयपुर जीआरपी थाने में शिकायत दी।
युवती के बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड जांच के लिए भेजी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। – ओपी त्रिपाठी, सीओ जीआरपी, गाजियाबाद
मामला संज्ञान में नहीं है। पुलिस से सूचना मिलने पर रेलवे की ओर से आरोपी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। आरोप सही साबित हुए तो टीसी पर बर्खास्तगी की कार्रवाई भी हो सकती है।- नीरज शर्मा, सीपीआरओ, नार्दर्न रेलवे
