अकड़ के मांग रही थी घूस, छापा पड़ा तो हो गई बेहोश

Translate News:
    भोपाल।। मप्र में हर दिन कोई ना कोई सरकारी कर्मचारी लोकायुक्त कार्रवाई का शिकार हो रहा है, बावजूद इसके रिश्वतखोरी कम होने का नाम नहीं ले रही। रीवा में रीठी की महिला पटवारी भारती अवधिया एक किसान वीरेन्द्र पाठक को धमकाकर रिश्वत मांग रही थी। जब लोकायुक्त ने छापामारी की तो बेहोश हो गई।
      जानकारी के मुताबिक, रीवा जिले में रीठी की महिला पटवारी भारती अवधिया ने वीरेंद्र पाठक से सीमांकन करने के बदले 9 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। वीरेंद्र ने पटवारी को रिश्वत देने की जगह इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने टीम गठित करते हुए तुरंत मामले की जांच करवाई, जिसमें महिला पटवारी पर लगे आरोप सही पाए गए।
    आरोपों की पुष्टि होने पर योजना के अनुसार शुक्रवार को वीरेंद्र पाठक भारती अवधिया को रिश्वत की तय राशि देने के लिए घर पहुंचे। जहां भारती ने जैसे ही रकम अपने हाथ में ली वैसे ही वहां मौजूद लोकायुक्त पुलिस की टीम कमरे में पहुंच गई और महिला पटवारी को गिरफ्तार कर लिया।
    ये सब होता देख महिला पटवारी को ऐसा सदमा लगा कि वो बेहोश ही हो गई। लोकायुक्त टीम उसे होश में लाई। पूरी कार्रवाई के दौरान भारती अवधिया बार-बार बेहोश होती रही, लेकिन लोकायुक्त पुलिस ने इसी हालत में कार्रवाई पूरी की।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top