चारधाम यात्री सावधान, उत्तराखंड में "तबाही " का अलर्ट जारी

Translate News:
    राजधानी देहरादून सहित कई क्षेत्रों में तड़के से रुक-रुककर बारिश जारी रही। सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे। बुधवार की सुबह से अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार हैं।
     पिथौरागढ़ जिले में लगातार बारिश से कई जगह मोटर मार्ग बाधित हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त है। वहीं नैनीताल में बीते रोज बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। इसके गैरसैंण में अतिवृष्टि से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
    वहीं मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अभी आगामी 24 घंटे सूबे के कई जिलों में भारी पड़ने वाले हैं। बीती रात से ही रुक रुककर हो रही बारिश लोगों की चिंताएं बढ़ा रही है। अभी आने वाले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश दिक्‍कतें पैदा कर सकती है।
   उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में भारी वर्षा हो रही है। इसे देखते हुए शासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की है।
    जिलाधिकारियों से कहा गया है कि आपदा प्रबंधन की टीमें चौकन्ना रहें। सारी व्यवस्था पहले से कर ली जाए। राज्य के सभी जिला आपदा केंद्रों से 24 घंटे सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top