अब टिकट बुकिंग काउंटर से मिलेगा प्रीमियम तत्काल टिकट

Translate News:
    नई दिल्ली।। प्रीमियम तत्काल टिकट पर तमाम विरोध के बावजूद रेल मंत्रालय द्वारा एक और निर्णय लिया जा रहा है। नए फैसले ने तहत अब प्रीमियम तत्काल टिकट बुकिंग खिड़कियों पर भी उपलब्ध होंगे। यह फैसला 26 जून से लागू होगा। रेलवे बोर्ड के निर्देश के अनुसार तत्काल टिकट में उपलब्ध प्रीमियम टिकट का कोटा अब सिर्फ आइआरसीटीसी से संबंद्ध नेट संचालकों के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा। इस कोटे की टिकट रेलवे के काउंटर पर कटेगा।इससे रेल यात्रियों को नेट संचालकों के यहां चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।
     गौरतलब है कि तत्काल में उपलब्ध प्रीमियम टिकट का कोटा सिर्फ आइआरसीटीसी से संबद्ध नेट संचालकों को ही उपलब्ध था। इस कारण वे यात्रियों को आसानी से टिकट काट देते थे और उसके बदले अधिक राशि की मांग करते थे। फिलहाल प्रीमियम तत्काल कोटे की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से सिर्फ ऑनलाइन की जा सकती है। रेलवे बोर्ड के आदेश जारी होते ही रेलवे ने रिजर्वेशन सॉफ्टवेयर में आवश्यक परिवर्तन करना शुरू कर दिया है। इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश के सीजन में कुछ जोनल रेलवे में प्रीमियम तत्काल टिकटों में वृद्धि देखी गई है। अचानक यात्रा करने की स्थिति वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड ने 2014 में प्रीमियम तत्काल कोटा शुरू किया था। तत्काल कोटे में से 50 फीसदी बर्थ हवाई जहाज की तरह डायनॉमिक फेयर रेट सिस्टम पर कंफर्म दी जा रही है।जैसे-जैसे बर्थ संख्या घटती जाती है, रिजर्वेशन चार्ज बढ़ते जाते हैं।



Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top