रिजल्ट समय से नहीं सुधारा तो कर्मचारी की कर दी पिटाई, बवाल

Translate News:
    रिजल्ट में गड़बड़ी से परेशान स्नातक पार्ट टू के छात्रों का आक्रोश शनिवार को फूट पड़ा। रिजल्ट सुधरवाने को लेकर कर्मचारी से कहासुनी के बाद छात्रों ने कर्मचारी धर्मेन्द्र भूषण को जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद कर्मचारियों ने बवाल कर दिया। सुरक्षा की मांग करते हुए कामकाज ठप कर दिया। विश्वविद्यालय में घंटों बवाल चलता रहा। कर्मचारियों ने सुरक्षा मिलने के बाद ही कार्यालय में काम करने की बात कही।विवि के परीक्षा भवन में पार्ट टू के रिजल्ट को सुधारा जा रहा है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक दर्जन छात्र परीक्षा भवन पहुंचे। रिजल्ट सुधारने को लेकर कर्मचारी धर्मेंद्र भूषणसे छात्रों की कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते छात्रों ने धर्मेंद्र को पीट दिया। इसके बाद सभी छात्र वहां से भाग गये।साथी कर्मचारी की पिटाई की खबर विवि में कुछ ही देर में फैल गयी। घटना के विरोध व सुरक्षा की मांग को लेकर कर्मचारियों ने विवि के सभी विभागों को बंद करा दिया। धर्मेंद्र भूषण ने परीक्षा नियंत्रक को लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में आशंका जतायी है कि हमलावर छात्र हॉस्टल के हैं।
सुरक्षा के आश्वासन पर कर्मचारी संतुष्ट नहीं :
    विरोध व बवाल के बाद कर्मचारी संघ के नेताओं व विवि अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रोवीसी डॉ. प्रभा किरण, डीएसडब्ल्यू डॉ. वीके सिंह, प्रॉक्टर डॉ. सतीश कुमार आदि मौजूद थे। कर्मचारी संघ के सचिव गौरव ने कहा कि विवि अधिकारियों की ओर से सुरक्षा के आश्वासन पर कर्मचारी संतुष्टनहीं हैं। इस मसले पर सहमति नहीं बनने पर बैठक बेनतीजा रही।


Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top