यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की पहली महिला गवर्नर बन सकती हैं

Translate News:
    स्टेट बैंक की चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य को लेकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की पहली महिला गवर्नर बन सकती हैं। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि अरुंधति भट्टाचार्य का नाम इस पद के लिए सुझाया गया है।
     असल में इस साल रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन और अरुंधति भट्टाचार्य का कार्यकाल लगभग एक ही समय में, यानी कि इस साल सितम्बर में समाप्त हो जाएगा। इसके बाद उन्हें इस पद के लिए नियुक्त करने की योजना बनाने की बात सामने आई है। बता दें कि अरुंधति भट्टाचार्य SBI की पहली महिला प्रमुख कार्यकारी के पद पर आसीन हैं। हाल ही में उन्हें अमेरिकी बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स ने वित्तीय क्षेत्र की पांच शक्तिशाली महलों में से एक महिला का सम्मान दिया था, जिसके बाद उन्हें इस पद के लिए चुनना सहीं माना जा रहा है।
     अरुंधति भट्टाचार्य SBI की पहली महिला प्रमुख कार्यकारी के पद पर आसीन हैं और उन्हें कार्यकाल में हुए कामों में उनका बड़ा योगदान रहा है।अरुंधति भट्टाचार्य ने देश के करीब 200 साल पुराने बैंक को टेक्नोलॉजी आधारित बैंकिंग में आगे ले जाने के लिए अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा उन्होंने लोगों के लिए डिजिटल बैंकिंग आउटलेट एसबीआइएनटच, मोबाइल वॉलेट स्टेट बैंक बडी, रिटेल इंटरनेट बैंकिंग एप स्टेट बैंक एनीवेयर, एसबीआइ टेक लर्निग सेंटर, एसबीआइ ई-पे जैसी सुविधाओं की भी शुरुआत करवाई है। अरुंधति के कार्यकाल के हुए कामों की बात करें, तो एसबीआई का नेटवर्क बढ़कर 17,000 ब्रांचों में तब्दील हो चुका है, जो कि एक बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है।
    बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक का काम दुनिया के 36 देशों में फैला हुआ है, जिसके करीब 33 करोड़ से ज्यादा ग्राहक मौजूद हैं।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top