नई दिल्ली।। शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक कश्मीरी लड़की को हिरासत में लेकर उसे पूछताछ की गई। लड़की को हिरासत में लिए जाने की वजह उसके बैग पर लिखे कुछ शब्द थे। लड़की एक मेडिकल स्टूडेंट थी जो अपने दोस्तों के साथ श्रीनगर जा रही थी। तभी सुरक्षाकर्मियों की नजर लड़की के बैग पर लिखे शब्दों पर पड़ी उसपर लिखा था 'इसमें बम हो सकता है' जिसके बाद सुरक्षा और इंटेलिजेंस से जुड़े लोगों ने उसे हिरासत में लेकर काफी देर तक उससे पूछताछ की।
दरअसल श्रीनगर के राजबाग की रहने वाली यह लड़की दोस्तों के साथ कोलकाता और नई दिल्ली के रास्ते ढाका से श्रीनगर जा रही थी। वह शुक्रवार सुबह 11 बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर उतरी थी। खबरों के मुताबिक इसी दौरान सीआईएसएफ के एक जवान की नजर उसके बैग पर लिखे मैसेज पर पड़ी जिसपर लिखा था 'इसमें बम हो सकता है'।

शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक कश्मीरी लड़की को हिरासत में लेकर उसे पूछताछ की गई। लड़की को हिरासत में लिए जाने की वजह उसके बैग पर लिखे कुछ शब्द थे। इसके बाद इन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा अधिकारियों ने बांग्लादेश और श्रीनगर में लड़की का बैकग्राउंड चेक कराया और जब यह साफ हो गया कि किसी तरह की आशंका नहीं है तो उसे जाने दिया गया।
वहीं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गृहमंत्रालय और पीएमओ से मामले की पड़ताल करने को कहा। उन्होंने ट्वीट किया कि @HMOIndia @PMOIndia कृपया दिल्ली एयरपोर्ट पर दो कश्मीरी लड़कियों को हिरासत में लिए जाने के मामले की जांच कीजिए। उनके माता-पिता काफी चिंतित हैं।'