Breaking News
Loading...

रघुराम राजन के बाद अब केजरीवाल से निपटूंगा - स्वामी

     नई दिल्ली।। बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी इन दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हमलावर नजर आ रहे हैं. केजरीवाल के घर के सामने भूख हड़ताल पर बैठे महेश गिरी को समर्थन देने पहुंचे स्वामी ने कहा कि रघुराम राजन के बाद अब मैं केजरीवाल का पर्दाफाश करुंगा.
   नवभारत टाइम्स के अनुसार स्वामी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने अपने पूरे जीवन में धोखाधड़ी की है. अरविंद कहते हैं कि वो आईआईटी के मेधावी छात्र रहे हैं. लेकिन मेरे पास पुख्ता जानकारी है कि उन्होंने कैसे दाखिला लिया था जिसे मैं बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उजागर करूंगा. इस दौरान स्वामी ने कहा कि अब तक मैं राजन के पीछे पड़ा था और वे जा रहे हैं, अब केजरीवाल की बारी है.