नाग से बदल गया इंसान... 10वीं छात्रा को ले गया नागलोक, रचाई शादी

Translate News:
   रायपुर।। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर गांव की 10वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग स्टूडेंट ने इच्छाधारी सांप से शादी करने का दावा किया है। हालांकि उसकी बात पर यकीन करना काफी मुश्किल है। लड़की का कहना है कि एक इच्छाधारी सांप उसे अपने साथ नागलोक ले गया अौर उससे शादी रचाई। लड़की खुद को पिछले सात जन्मों से उस नाग की पत्नी बताते हुए किसी और से शादी करने से इंकार कर रही है।
नाग से बदल गया इंसान में...
     सूरजपुर जिले के कसकेला गांव की रहने वाली नाबालिग स्टूडेंट अनीता ने यह दावा किया है। उसकी बात सुनकर गांव के सभी लोग हैरान हैं। अनीता के मुताबिक तकरीबन दो हफ्ते पहले शुक्रवार की शाम वह अपने कमरे में बैठी थी। तभी वहां एक नाग अाया और देखते-ही- देखते वह इंसान में बदल गया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। वह अनीता को अपने साथ किसी अनजानी जगह ले गया। वह उस इच्छाधारी नाग का घर था, जिसे नागलाेक बताया जा रहा है। नागलोक ले जाकर उस नाग ने मांग में सिंदूर भरकर अनीता से शादी की। फिर उसे वापस उसके घर भेज दिया। जब वह जागी तो उसकी मांग में सिंदूर भरा हुआ था।
मांग से नहीं मिट रहा सिंदूर
    गौर करने वाली बात यह है कि युवती के मांग का सिंदूर पानी से भी नहीं निकल रहा है। अनीता का दावा है कि पिछले दो सप्ताह से वह सिंदूर उसकी मांग से मिट नहीं रहा है। इस घटना के बाद से युवती पूरे इलाके में चर्चा में है और घर पर भी लाेगों की भीड़ उमड़ रही है।
बता रही नाग से सात जन्मों का रिश्ता
     वहीं युवती किसी और से शादी कराने की बात सुनकर तमतमा उठती है। युवती ने यह भी दावा किया है कि दोनों पिछले कई जन्मों से पति-पत्नी हैं। उसका कहना है कि अब वह किसी से शादी नहीं करेगी। अगर वह दूसरी शादी करती है तो वह जिंदा नहीं बचेगा
झाड़-फूंक से इलाज भी जारी
     सांप से शादी के दावे के बाद अनीता की मां करमातो अपनी बेटी की शादी को लेकर परेशान है। अपनी बेटी के भविष्य को लेकर परेशान मां ने बताया कि कुछ दिनों से उसकी बेटी की तबियत खराब चल रही थी, जिसका झाड़-फूंक से इलाज भी जारी था।




Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top