Breaking News
Loading...

‘बडे अब्बू जान’ ने तो 13 साल की बच्ची को भी नहीं छोड़ा, दर्द होने पर वह अपनी मां से कहती थी - पेट में कीड़े रेंग रहे हैं..

      मेरठ।। 13 साल की किशोरी को 55 साल के उसके पड़ोसी ने हवस का शिकार बनाया। इसके बाद से वह अपनी मां से कहती थी- पेट में कीड़े रेंग रहे हैं। इसे नि‍कलवा दो। 20 जुलाई को उसने एक बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद से उसके पैरेंट्स परेशान हैं। रिश्तेदारों ने मुंह मोड़ लिया है। इस केस में पुलि‍स ने पीड़ि‍ता, उसके नवजात बच्‍चे और आरोपी का डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिया है।
     कि‍शोरी के पैरेंट्स को प्रेग्‍नेंसी का पता 20 मार्च 2016 को तब चला जब वह पेट दर्द की लगातार शिकायत करने लगी। रेप के शिकार उस लड़की को उस वक्त तक नहीं पता था कि उसके साथ क्या हुआ और वह प्रेग्‍नेंट है। वह अपनी अम्मी से कहती थी कि उसके पेट में कीड़े रेंग रहे हैं, उन्हें किसी तरह निकालो। डॉक्‍टर के कहने पर पैरेंट्स ने जब उसका अल्ट्रासाउंड कराया तब प्रेग्‍नेंसी का पता चला। इसके बाद वे परेशान हो गए।
       पीड़ित परिवार थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के माजिद नगर मेवगढ़ी में रहता था। हवस का शिकार बनी मासूम बच्ची के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी पड़ोस में रहने वाले अनीस के घर शिफा पढ़ने जाती थी। वह अनीस को हमेशा बड़ा अब्बू कहकर बुलाती थी। लेकिन हवस में अंधे अनीस ने अपनी बेटी की उम्र की उनकी बच्ची को भी नहीं छोड़ा। इस हादसे के बाद परिजनों ने माजिद नगर मेवगढ़ी से घर खाली कर दिया और शहर में दूसरे स्थान पर एक किराए का कमरा लेकर रहने लगे।