Breaking News
Loading...

छत्तीसगढ़ में 2008 में लगाया गया 40 किलोग्राम का आईईडी बरामद




    सुरक्षा बलों ने रविवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 63 पर माओवादियों द्वारा आठ साल पहले लगाया गया 40 किलोग्राम का शक्तिशाली आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया.
      बस्तर के पुलिस अधीक्षक आर एन दास ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले एक नक्सली की निशानदेही पर जिले के कोडेनार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बास्तानार घाटी से बड़े स्टील कंटेनर में पैक किया गया आईईडी बरामद हुआ.
     उन्होंने कहा कि नारायणपुर जिले में हाल में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी संगठन के सदस्य रमेश ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि जगदलपुर से दंतेवाड़ा और बीजापुर जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले राजमार्ग पर बास्तानार चौक से गीदम के तरफ करीब डेढ किलोमीटर की दूरी पर एक शक्तिशाली बारूदी सुरंग बिछाई गई थी.
   एपी ने कहा कि स्थानीय पुलिस की टीम ने बम निष्क्रिय दस्ते (बीडीएस) के साथ मिलकर विस्फोटक बरामद किया. एपी ने इस बरामदगी को ‘बड़ी सफलता’ बताते हुए कहा, ‘आईईडी वर्ष 2008 में उस समय लगाया गया था जब सड़क एक लेन की और कच्ची थी. इस बरामदगी के बाद बड़ी घटना टल गई क्योंकि यह सक्रिय विस्फोटक था.’ उन्होंने कहा कि बीडीएस ने इसे तुरंत निष्क्रिय कर