Translate News:

मध्य प्रदेश की राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति धोखाधड़ी के मामले में 2 साल से जेल में बंद है। उसे उम्मीद थी कि उसका दोस्त घर में अकेली पत्नी की मदद करेगा परंतु वह तो अपने ही दोस्त की पत्नी का रेप करने लगा। लगातार 2 साल तक महिला ने सबकुछ सहन किया। अंतत: पुलिस को जाकर सारी घटना की जानकारी दी।
जानकारी के मुताबिक कोकता स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में एक महिला अपने तीन बच्चों के परिवार के साथ रहती है। उसका पति दो साल से धोखाधड़ी के एक मामले में जेल में बंद है। महिला के पति का दोस्त चंद्रशेखर बघेल निवासी अयोध्या नगर का उनके घर आना-जाना था। दोस्त के जेल में जाने के बाद उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने उसे डराना-धमकाना शुरू कर दिया।
चंद्रशेखर महिला के परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उससे करीब दो साल से दुष्कृत्य कर रहा था। महिला ने रविवार को इस संबंध में शिकायत कर एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें आरोपी अभी फरार है।
