भाषण देते समय गिरे प्रधानमंत्री !

Translate News:
    सिंगापुर।। सिंगापुर के प्रधानमंत्री भाषण देते समय चक्कर खाकर गिर गये। अचानक हुई इस घटना से भाषण सुनने वाले लोगों में तो हड़कंप मचा ही वहीं सुरक्षा अधिकारियों ने भी तुरंत ही प्रधानमंत्री को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई।
     बताया गया है कि सिंगापुर के आॅडिटोरियम में सोमवार को प्रधानमंत्री नी सियन लूंग भाषण दे रहे थे, तभी वे चक्कर खाकर गिर गये तो लोगों को समझ में नहीं आया कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। खैर बाद में सुरक्षा अधिकारियोें ने मदद करते हुये डाॅक्टरों को बुलवाया। चिकित्सकों के इलाज से वे ठीक हो गये और दोबारा भाषण देने लगे।
     जानकारी के अनुसार सिंगापुर के प्रधानमंत्री अभी 84 वर्ष के है और वे पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी घातक बीमारी से पीड़ित है। बावजूद इसके वे हमेशा तरोताजा रहते है तथा अपने कार्यालय रोज जाकर घंटों बैठकर काम-काज निपटाते है। इतना ही नहीं जब भी वे भाषण देने के लिये कहीं जाते है, कम से कम दो घंटे तक जरूर बोलते है। बताया जाता है कि आॅडिटोरियम में जब वे चक्कर खाकर गिरे, तब तक दो घंटे तक वे भाषण दे चुके थे। उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top