लखनऊ के एक मुस्लिम युवक ने इंसानियत की एक मिसाल पेश की है। 20 साल के
इस युवक ने अपनी जान की परवाह न करते हुये 35 फुट अधिक गहरे कुएं में उतरकर
एक गाय की जान बचाई है।
लखनऊ के ऐशबाग गाँव में एक गाय दुर्घटना वश कुएं के अन्दर गिर गई थी।
अचानक लोगों की नजर वहां पर गई कि, यहाँ इस कुएं के अन्दर एक गाय गिर गई
है। लेकिन यह हिम्मत किसी की नहीं हो रही थी कि, इसके अन्दर उतरकर गाय को
बचा लिया जाये। तभी वहां से मोहम्मद गुजर रहा था। वह अपनी नमाज अदा करने के
लिए जा रहा था। लेकिन उसने इतनी भीड़ को देखकर जाना की मामला क्या है? तो
उसने देखा कि, एक गाय कुएं में गिर गई है। उसने बिना देरी करते हुये उस
कुएं उतरकर अपनी जान की परवाह न करते हुये कुएं में उतर गया और गाय को
बचाने का अभियान शुरू कर दिया।
उसने सोचा कि, अगर प्रशासन का इंतजार किया जायेगा तो हो सकता है कि, गाय
मर भी जाए। इसलिए उसने वहां मौजूद सभी लोगों की मदद से और मोहल्ले वालों
ने एक क्रेन बुलवाई उसकी मदद से कुएं में उतर गया और फिर गाय को अपने साथ
ही ऊपर लेकर आ गया। इस तरह उसने एक गाय का जीवन बचा लिया।
अगर समय रहते उस गाय की मदद न मिलती तो हो सकता है वह गाय तड़प कर या फिर
किसी और वजह से उसकी जान भी सकती थी। इस युवक ने साम्प्रदायिक सौहार्द की
एक अनोखी मिसाल पेश की।
