Translate News:
यह बल्ब सिर्फ ब्लीच पाउडर से जलता है। आपको सिर्फ इतना करना है कि एक खाली बोतल में पानी और ब्लीच पाडर डालें। इसके बाद बोतल में भरा पानी सूरज के प्रकाश को रिफलेक्ट कर कमरे को पूरी तरह रोशन कर देगा।
दून स्कूल में कक्षा 12वीं में पढऩे वाले छात्र तेजित पबारी ने यह जुगाडू आइडिया निकाला है। छात्र तेजित पबारी का ‘ए स्टडी ऑन द सोलर एल्यूमिनेशन प्रोवाइडेड बाय ए वाटर बॉटल्स’ आधारित शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
जिसे उन्होंने कृषि संस्कृति पब्लिकेशन द्वारा जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘नैचुरल/एप्लाइड साइंसेज, इन्वाइरन्मेंटल इंजीनियरिंग एंड सस्टेनबल डेवलपमेंट के लिए क्लीन एनर्जी टेक्नोलॉजी’ (सिनर्जी-2016) में प्रस्तुत किया।
