लखनऊ में लूटपाट के बाद 12 साल की लड़की से 10 हैवानों ने किया गैंगरेप

0
Translate News:
Image may contain: 1 person , outdoor     लखनऊ में बुलंदशहर गैंगरेप जैसी खौफनाक घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ हथियारबंद बदमाशों ने परिवार से लूटपाट करने के बाद 12 साल की लड़की से गैंगरेप किया। इस घटना से उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। इससे पहले बुलंदशहर में हाईवे पर लूटपाट के बाद महिला और उसकी बेटी से गैंगरेप के मामले में अखिलेश सरकार पर विपक्ष ने सवाल उठाए थे। उस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
      पीडि़त लड़की के पिता ने मीडिया को बताया कि एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने घर के अंदर आ गए और लूटपाट करने लगे। जब हमने वहां से भागना शुरू किया तो बदमाशों ने हमारी बेटी को पकड़ लिया और अगवा कर फरार हो गए। इसके बाद 30 मिनट के बाद हमें हमारी लड़की दोबारा मिली।
      पीडि़त पिता का कहना है कि हमलवारों ने मुझे, मेरी पत्नी और बच्चों की पिटाई की। हथियारों के दम पर 12-13 बदमाश घर का बहुत सारा सामान जिसमें कपड़े और गहने भी शामिल हैं, लूटकर फरार हो गए। इसके बाद में पीडि़त परिवार को पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top