जलपरी का स्टिंग: हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Translate News:
     कानपुर।। कानपुर की जलपरी श्रद्धा शुक्ला के 570 किलोमीटर की तैराकी के अभियान का नया सच सामने आया है। जलपरी के रोज 80 किलोमीटर से 100 किलोमीटर तक तैराकी का दावा झूठा साबित हुआ है। वह पूरे दिन में सिर्फ 2 से 3 किलोमीटर ही तैरती है। पब्लिक सिटी पाने के लिए उसके पिता ने मीडिया और देश को गुमराह किया है।
   जलपरी के नाम से विख्यात कानपुर की श्रद्धा शुक्ला के बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता व फिल्मकार और वरिष्ठ टीवी पत्रकार विनोद कापड़ी की आने वाली डॉक्यूमेंट्री फि ल्म ‘जलपरी’ में इस बात का खुलासा हुआ है कि कानपुर से वाराणसी के गंगा अभियान के दौरान अधिकांश समय वह नाव पर ही बिताती है। वह गंगा में तैराकी के लिए उसी वक्त उतरती है जब या तो कोई घाट आने वाला होता है या आस फिर पास लोगों की भीड़ जमा होती है। घाय या फिर भीड़ से 500 मीटर पहले उसे पानी में उतार दिया जाता है। फिर कुछ दूर तैरने के बाद वह पुन: नाव में बैठ जाती है।
3 दिन में हमने जो देखा काफी दुख हुआ
     विनोद कापड़ी ने मीडिया को बताया कि वह जलपरी डॉक्यूमेंट्री फि ल्म के दौरान हम श्रद्धा शुक्ला के साथ 3 दिन तक साथ रहे। इस दौरान हमने जो देखा उससे काफी दुख हुआ। क्योंकि मीडिया में जो प्रचारित किया गया कि वह 70-100 किलोमीटर तक रोज तैरती है ऐसा कुछ भी नहीं है। सच तो यह है कि वह घाट आने से 500 मीटर पहले नदी में उतरती है और फिर तैरना शुरू करती है। श्रद्धा शुक्ला के पिता और उसके परिवार द्वारा ऐसा पब्लिकसिटी पाने के लिए करवाया जा रहा है।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top