पीओके में मारे गए पाकिस्‍तानी सैनिकों को दी श्रद्धांजलि, पाकिस्‍तानी झंडा दिखा कर लगाए भारत विरोधी नारे,

0
Translate News:
सिपाहियों पर किया हमला
    कश्‍मीर।। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में वहां रहने वाले कुछ मुस्लिमों ने भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक में आतंकियों के साथ मारे गए दो पाकिस्तानी सिपाहियों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही वहां पर कुछ लोगों ने भारत की कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदर्शन भी किया। उस प्रदर्शन ने हिंसक रूप भी ले लिया था। श्रद्धांजलि देने के लिए जमा हुए लोगों ने पुलिसवालों पर आंसू गैस के गोले और पत्थर फेंके थे। इसके साथ ही प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर इलाके में पाकिस्तानी झंडे लहराए थे। वहां पाकिस्तान के समर्थन में नारे भी लगाए गए थे। श्रीनगर में पाकिस्तानी सैनिकों को श्रद्धांजलि देते इन मुस्लिमों की फोटो को पाकिस्तानी अखबार ने अपने पहले पन्ने पर छापा है।
     गौरतलब है कि भारतीय सेना ने बुधवार (28 सितंबर) को लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पार करके पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में घुसकर कई आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। इसमें दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचा था। पाकिस्तान ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे को झूठ बताया। उसने कहा कि भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक नहीं किया बल्कि युद्ध विराम तोड़ा था जिसका करारा जवाब दिया गया था और इस दौरान पाकिस्तान के 2 सिपाही मारे गए थे। पाकिस्तान ने उन सिपाहियों की तस्वीरें भी जारी की थीं। जिन सिपाहियों की मौत हुई वे दोनों हवलदार थे। उनमें से एक का नाम जुम्मा खान था और दूसरे का नाम नाइक इम्तियाज।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top