Translate News:
बता दें, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर निशाना साधा था। राहुल ने कहा था कि पीएम मोदी जवानों के खून की ‘दलाली’ कर रहे हैं। इसके बाद राहुल गांधी पर पीएम मोदी के लिए ऐसे शब्द इस्तेमाल करने पर निशाना साधा गया था। भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा था कि राहुल गांधी को अपने दिमाग का चेकअप करना चाहिए। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए कहा था कि राहुल को ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था।
