अगर इन देशों में छिड़ी जंग तो ख़त्म हो जाएगी दुनिया! जानिए क्यों?

0
No automatic alt text available.
      भारत और पाकिस्तान के बीच आजकल तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इन दोनो देशों के बीच सदियों से 36 का आंकड़ा रहा है। कश्मीर एक ऐसा राज्य है जो इन दोनो देशों की दुश्मनी को संजोये रखा है। कश्मीर कभी भारत के सबसे बड़े राज्यों में हुआ करता था। आज भी कश्मीर को ‘धरती का स्वर्ग’ माना जाता है। लेकिन अब कश्मीर असल में वो कश्मीर रहा ही नहीं। अब कश्मीर के कई टूकड़े हो चुके हैं। ख़ैर अब हमें तो कम उम्मीद है कि कश्मीर किसी एक देश का हिस्सा बन पाएगा।
     जहाँ एक ओर भारत ने पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) पार कर आतंकवादियों के ठिकानों को तहस-नहस कर दिया वहीं बौखलाया पाकिस्तान बार-बार भारत को परमाणु हमला करने की धमकी दे रहा है। वैसे आपको बता दें कि सिर्फ़ पाकिस्तान ही नहीं दुनिया के कई देशों के पास परमाणु हथियारों का भंडार है। दुनिया के 9 देश ऐसे हैं जिनके पास कुल मिलाकर लगभग 15,700 परमाणु बम हैं…
01. रूस
रूस के पास दुनिया भर के बाकी देशों से सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं। रूस के पास 8,000 परमाणु हथियार मौजूद हैं।
02. अमेरिका
अमेरिका ही एकमात्र ऐसा देश है जिसने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया है। अमेरिका ने हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमला बोला था। अमेरिका के पास फिलहाल 7,300 परमाणु हथियार मौजूद हैं।
03. फ्रांस
यूरोप की बात की जाये तो फ्रांस सबसे ज्यादा परमाणु हथियार रखने वाला देश है। फ्रांस के पास करीब 300 परमाणु हथियार मौजूद हैं।
04. चीन
चीन की थल सेना दुनिया की सबसे बड़ी थल सेना मानी जाती है। आर्थिक रूप से सशक्त चीन के पास करीब 250 परमाणु बम मौजूद हैं।
05 .ब्रिटेन
अमेरिका का सहयोगी माने जाने वाले ब्रिटेन के पास करीब 225 परमाणु हथियार मौजूद हैं।
06. पाकिस्तान
बार बार भारत पर परमाणु हमले की चेतावनी देने वाले पाकिस्तान के पास करीब 100 से 120 परमाणु हथियार मौजूद हैं।
07. भारत
परमाणु हथियारों के मामले में भारत पाकिस्तान से थोड़ा सा पीछे है। भारत के पास करीब 90 से 110 परमाणु हथियार मौजूद है।
08. इज़रायल
परमाणु हथियार रखने के मामले में इज़रायल भी कम नहीं है। इसके पास करीब 80 परमाणु हथियार मौजूद हैं।
09. उत्तर कोरिया
दक्षिण कोरिया का दुश्मन उत्तर कोरिया के पास करीब 6 परमाणु हथियार मौजूद हैं।
      भारत को आज़ाद हुए 70 साल हो गये। आजादी के बाद भारत-पाक युद्ध में कश्मीर दो हिस्सों में बंट गया। कश्मीर का जो हिस्सा भारत से लगा हुआ था वह ‘जम्बू-कश्मीर’ नाम से भारत का एक सूबा हो गया। वहीं कश्मीर का जो हिस्सा पाकिस्तान और अफगानिस्तान से लगा हुआ था वह ‘पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर’ कहलाया।
      वैसे आपको थोड़ी जानकारी देना चाहेंगे कि पीओके को लेकर पाकिस्तान की दोहरी नीति है। एक तरफ तो वह इसे आज़ाद कश्मीर कहता है और दूसरी तरफ़ यहां के प्रशासन और राजनीति में सीधा दखल देकर यहां के सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने में लगा है।
     मुद्दे की बात यह है कि पाकिस्तान इस समय एकदम बौखला गया है। परमाणु हमला भी कर सकता है क्योंकि सर्जिकल अटैक के बाद तो पाकिस्तान, भारत को अच्छे से लेने की हर सम्भव कोशिश करेगा और कर भी रहा है। ज़ाहिर सी बात है कि अगर इन 9 देशों में से कोई भी दो ताकतवर देश आपस में जंग छेड़ दिये तो दुनिया की तबाही होने से कोई नहीं रोक पाएगा।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top