लाइन ऑफ कंट्रोल पार कर पाकिस्तानी फौज के चंगुल में जा फंसे भारतीय सैनिक की कोई खोज-खबर नहीं

0
Translate News:
    लाइन ऑफ कंट्रोल पार कर पाकिस्तानी फौज के चंगुल में जा फंसे भारतीय सैनिक चंदू बाबूलाल चौहान को शायद सर्जिकल स्ट्राइक के जश्न ने भुला दिया हैं? इस घटना को दो सप्ताह का समय बीतने जा रहा हैं, और उसकी कोई खोज-खबर नहीं हैं।
     22 साल के चंदू जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में मंढेर स्थित लाइन ऑफ कंट्रोल के पास तैनात था। भारतीय सेना का कहना है कि चंदू गलती से पेट्रोलिंग के दौरान एलओसी को क्रॉस कर गया। इसके बाद उसे पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया।
     हालांकि, चंदू के भाई भूषण को खुद भारतीय सेना में हैं को अब भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है। उनका कहना है, 'सभी सरहदों पर पेट्रोलिंग सामान्य बात है और यह अक्सर होता रहता है। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मेरा भाई गलती से एलओसी पार किया होगा।'
     भूषण ने कहा, 'कोई भी उन पर (पाकिस्तान) विश्वास नहीं कर सकता है. हमें चिंता है कि पता नहीं पाकिस्तानी फौज किस तरह उसका टॉर्चर कर रही होगी. उसकी जिंदगी को बड़ा खतरा है। हम उसकी जल्द रिहाई चाहते हैं।'

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top