Breaking News
Loading...

जानिए 500 और 2000 रुपए के नए नोट में क्या है खास ?

     नई दिल्ली।। केंद्र सरकार ने मंगलवार रात 12 बजे से 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए हैं। इनकी जगह 500 रुपए और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए जाएंगे। नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में यह बड़ा एलान किया। कैसे दिखेंगे नए नोट...
500 रुपए का नया नोट
- 500 रुपए के पुराने नोट के बदले सरकार ग्रीन कलर का 500 रुपए का नोट जारी करेगी।
- 500 रुपए के नए नोट महात्मा गांधी न्यू सीरीज ऑफ नोट्स कहलाएंगे। साइज में पहले से छोटा होगा। पीछे की तरफ लाल किले की तस्वीर होगी।
2000 रुपए का नया नोट
- 2000 रुपए का नया नोट पिंक यानी गुलाबी कलर का होगा।
- पीछे की तरफ मंगलयान की तस्वीर होगी। यह देश के साइंटिफिक अचीवमेंट को बयां करेगी।
- इसका साइज भी छोटा होगा। स्वच्छ भारत अभियान का संदेश होगा।
क्या कहा आरबीआई ने?
- आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने कहा, “जल्दी ही नए नोट मार्केट में लाने के लिए प्रोडक्शन बढ़ाएंगे।”
- “आरबीआई और डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स में कंट्रोल रूम बना रहे हैं।”
- फाइनेंस सेक्रेटरी शशिकांत दास ने बताया- सरकार एक बड़ा फैसला है। नए नोट 10 नवंबर के बाद मिलने शुरू हो जाएंगे।”
सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोट बंद क्यों किए?
- सरकार करप्शन और ब्लैकमनी पर अंकुश लगाना चाहती है। क्योंकि इसका इस्तेमाल आतंकवाद के लिए किया जा रहा था।
- जाली नोट की खपत को रोका जा सकेगा।
कहां बदल सकते हैं नोट?
-500 और 1000 के नोट आप बैंक और पोस्ट ऑफिस में बदल सकते हैं।
कब तक बदल सकते हैं?
- 10 नंवबर से 30 दिसंबर तक। लेकिन साथ में पहचान पत्र लाना होगा।
इसके बाद भी क्या बदले जा सकते हैं?
- घोषणा पत्र के साथ ये नोट 31 मार्च 2017 तक जमा आरबीआई में जमा करा सकते हैं।
एक बार में 500-1000 के कितने नोट जमा किए जा सकेंगे?
- 10 से 24 नवंबर तक एक दिन में 4000 रुपए मूल्य के नोट ही जमा कर सकेंगे।
नवंबर के बाद क्या एटीएम से रकम निकाल सकते हैँ?
- 10 नवंबर के बाद एटीएम से एक दिन में सिर्फ 2000 रुपए निकालने की लिमिट तय की गई है।
क्या कार्ड और चेक से लेनदेन पर कोई असर होगा?
- नहीं। कार्ड और चेक से लेनदेन पहले की तरह होता रहेगा।
क्या सरकार ने कोई और रियायत दी है?
- हॉस्पिटल, एयरपोर्ट, बस स्टेशन, पैट्रोल पंप पर 11 नवंबर रात 12 बजे तक 500-1000 के नोट लिए जाएंगे।