भोपाल जेल के प्रहरी की शहादत बेकार नहीं जाएगी : शिवराज

0
Translate News:
Image may contain: 5 people
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को शहीद रमाशंकर यादव के निवास जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और अर्थी को कंधा दिया.
     इस मौके पर उन्होंने कहा कि रमाशंकर की शहादत बेकार नहीं जाएगी. भोपाल सेंट्रल जेल के प्रधान प्रहरी यादव की हत्या रविवार की रात सिमी से जुड़े विचाराधीन कैदियों ने कर दी थी और जेल से भाग गए थे.
     मुख्यमंत्री चौहान ने शहीद रमाशंकर के परिवार को ढाढस बंधाते हुए कहा, "उन्होंने अपने कर्तव्य के निर्वहन में बलिदान दिया है. उनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी. उनके परिवार की चिंता सरकार और पूरा प्रदेश करेगा."
     मुख्यमंत्री ने कहा, "शहीद यादव की शहादत से पूरा प्रदेश दुखी है. उन्होंने दोहराया कि शहीद के परिजन को दस लाख रुपये की सम्मान निधि और पांच लाख रुपये उनकी बेटी की शादी के लिए सहायता राशि दी जाएगी. इसके साथ ही जिस कालोनी में उनका निवास है, उसका नाम शहीद रमाशंकर यादव कालोनी होगा. उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी."
     यादव की अंतिम यात्रा में जेल मंत्री कुसुम मेहदेले, सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग, प्रमुख सचिव (जेल) विनोद सेमवाल, जेल महानिदेशक संजय चौधरी, भोपाल के कमिश्नर अजातशत्रु, पुलिस महानिरीक्षक (भोपाल) योगेश चौधरी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top