चीनी सैनिकों ने रोका मनरेगा का काम, दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने

0
Translate News:


     चीन भारतीय सीमा में घुसपैठ करने से बाज नहीं आ रहा है. एक बार चीन की नापाक हरकत का खुलासा हुआ है. लद्दाख में बुधवार को चीन सैनिकों के घुसने की खबर आई है. भारतीय सीमा में घुसने के बाद चीनी सैनिकों और भारतीय सैनिकों के बीच जबरदस्त कहासुनी हुई. अभी तक चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा में डटे होने की बात कही जा रही है.
    खबरों के मुताबिक चीनी सेना पीपुल्‍स लिबरेशन आर्मी पीएलए के 55 जवान लेह से 250 किलोमीटर पूर्व डेमचोक सेक्टर में घुए आए. भारतीय सीमा में घुसने के बाद चीनी सैनिकों ने वहां मनरेगा के तहत चल रहे रोड बनाने के काम को जबरदस्ती रोकवा दिया. चीनी सैनिकों इलाके पर अपना दावा करते हुए वहां तंबू डाल दिया है, वहीं भारतीय सेना के जवान भी मुस्तैदी से डटे हुए हैं.
    दरअसल चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा घुसने की खबर जैसे आईटीबीपी के जवानों को लगी वो मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद दोनों देशों के जवानों के बीच कहासुनी होने लगी, लेकिन चीनी सैनिकों इलाके पर दावा करते हुए वहां से जाने से इनकार कर दिया. कहासुनी के दौरान दो ओर से बैनर लहराए गए. भारतीय सैनिकों से चीनी सैनिकों के सीमा में घुसने का जोरदार विरोध किया है. इस इलाके में ITBP के 77 जवान तैनात हैं.
     लेह के डेमचोक सेक्टर में गांव को सड़कों से जोड़ने का काम चल रहा है. जिसको लेकर चीनी सैनिकों ने आपत्ति जताई है, खबरों की मानें तो चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसकर काम को तुरंत रोकने को कहा. चीनी सैनिकों का कहना था कि ये विवादित जगह पर भारत की ओर से निर्माण का काम किया जा रहा है, जबकि भारतीय सेना ने उनके आरोप को सिरे से नकार दिया है. हालांकि भारत सरकार की ओर से अभी तक चीनी की इस हरकत पर कोई जवाब नहीं आया है.
      गौरतलब है कि इसी पहले साल 2014 में एक नहर के निर्माण के दौरान भी चीनी सैनिकों ने विरोध जताया था, लेकिन भारत ने उसे भी नजरअंदाज कर दिया था. यही नहीं, आए दिन चीनी सैनिक लद्दाख ने इन इलाकों में घुसपैठ की कोशिश करता है लेकिन भारतीय सेना की मुस्तैदी से उन्हें बैरंग लौटना पड़ता है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top