नरेंद्र धोनी जब हॉस्पिटल में एडमिट थे, उसी समय उनके भाई महेंद्र सिंह धोनी भी रांची में मौजूद थे. दरअसल धोनी उस दौरान इंडिया-न्यूजीलैंड सीरीज का चौथा वनडे खेलने रांची आए थे.
नरेंद्र ने जो फोटो फेसबुक पर शेयर किया है. उसके साथ उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में लिखा है, गुजारिश हमारी वह मान न सके, मजबूरी हमारी वह जान न सके, कहते हैं मरने के बाद भी याद रखेंगे, जीते जी जो हमें पहचान न सके.
नरेंद्र सिंह धोनी ने गॉलब्लाडर का ऑपरेशन कराया है. इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है सिल्ली के विधायक अमित कुमार महतो भी हॉस्पिटल में नरेंद्र से मिलने पहुंचे। उन्होंने नरेंद्र के जल्द ठीक होने की कामना की.
इससे पहले नरेंद्र धोनी तब भी चर्चा में आये थे जब धोनी के जीवन पर बन रही फिल्म में उनके किरदार को नही लेने पर उन्होंने फेसबुक पर नाखुशी ज़ाहिर की थी.
