पुरानेें नोटों के बदले सोना लेने पहुंचे तीन लोग गिरफ्तार

0
Translate News:
Image may contain: one or more people
     राजस्थान पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर मुम्बई जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन से उतरे तीन लोगों के पास से अमान्य हो चुके 1000 रूपये और 500 रूपये के पचास लाख रूपये बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.
      एटीएस सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर रतलाम से आये लोहा व्यापारी गौरव अजमेरा, उसकी बहन भावी अजमेरा और कर्मचारी दिलीप कुमार को दुर्गापुरा स्टेशन पर उतरते ही हिरासत में ले लिया गया.
     उनके पास दो ब्रीफकेस थे जिनको खोलने पर उसमें रखे अमान्य हो चुके 1000 रूपये और 500 रूपये के पचास लाख रूपये के नोट के बारे में पूछताछ की.
      तीनों व्यक्ति नोट के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए जिसके बाद उन्हें राजकीय रेलवे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. राजकीय रेलवे ने तीनों को बाद में गिरफ्तार कर लिया.
     राजकीय रेलवे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों आरोपियों से की गई आरंभिक पूछताछ में पता चला कि पांच सौ और एक हजार रूपये के अमान्य हुए नोटों के बदले में उन्होंने जयपुर के एक सर्राफा व्यवसायी से पचास लाख रूपये का सोना खरीदना तय किया था. तय सौदे के अनुसार, तीनों लोग ब्रीफकेस में नोट लेकर सोना लेने जयपुर पहुंचे थे.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top