मिर्जापुर में गंगा नदी में मिले फटे हुए हजार के नोट

0
Translate News:
No automatic alt text available.
     मिर्जापुर।। मिर्जापुर में शहर कोतवाली के नारघाट पर शुक्रवार को दिन में साढ़े ग्यारह बजे के करीब गंगा नदी में फाड़कर फेंके गए हजार रुपये के नोट बरामद हुए। अनुमान लगाया गया कि नोटों की कीमत पचास हजार के आस-पास रही होगी।
     नाविकों की नजर जब पानी में तैरते नोटों पर पड़ी तो उन्होंने नोटों के टुकड़ों को इकट्ठा करके लोगों को दिखाना शुरू किया। बस क्या था जंगल की आग की तरह पूरे शहर, पुलिस और मीडिया के लोगों तक सूचना फैल गई।
     इसके बाद फाड़कर फेंके गए नोटों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने भी मौका मुआयना किया लेकिन कोई नोट कामकाजिल नहीं थे। इसलिए उन्हें वहीं छोड़ दिया गया।
     नारघाट शहर का अति व्यस्ततम गंगा तट है। यहां पर बीस से अधिक नाविक हमेशा नावों को लेकर तैनात रहते हैं। ये नाविक गंगा पार के गांवों के लोगों को नाव से उनके घरों की यात्रा कराते हैं। यही नहीं गंगा की लहरों को को देखते और उनका आनंद उठाने, नहाने के लिए भी शहर के लोग यहां पूरे दिन आते जाते रहते हैं।
     ऐसे व्यस्त स्थान पर दिन में साढ़े ग्यारह बजे के करीब नाविक पन्ना लाल, सरदार सहित उनके साथियों की नहर गंगा में तैरती फटी हजार रुपये की नोटों पर पड़ी। इसके बाद नाविकों में नोटों को सहेजने की होड़ मच गई।
     उन्होंने फटे नोटों को छानकर बाहर निकाला और लोगों को दिखाना शुरू कर दिया। इसके बाद तो लोगों से मुंह से खबर हर किसी तक पहुंच गई। कुछ नोटों के टुकड़ों को नाविकों ने तो कुछ को देखने वाले अपने साथ ले गए।
     कुछ ही देर में शहर कोतवाल संजय राय भी मौके पर पहुंच कर नोटों की पड़ताल किए। उन्होंने बताया कि नोट कामकाजिल नहीं थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि काला धन रखने वालों ने नोटों का फाड़कर गंगा नदी में फेंक दिया होगा। उनकी कीमत बहुत नहीं थी, मात्र कुछ हजार में रहीे होगी। इसकी जांच पड़ताल की जाएगी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top