देशभर में बैंकों के बाहर शुक्रवार को भी लंबी-लंबी कतारें और अफरातफरी की स्थिति रही. साथ ही बहुत से एटीएम अभी भी खाली हैं.
यानी दो दिन के अंदर इनमें नई करेंसी नहीं डाली जा सकी है. लोग कई घंटे बैंकों के बाहर नकदी लेने के लिए लाइन में खड़े रहे. रात में राहत वाली बात यह रही कि सरकार ने पुराने नोटों की समय सीमा तीन दिन और बढ़ाई.
सरकारी अस्पतालों, पेट्रोल पंपों, सीएनजी स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और कुछ अन्य चुनिंदा जगहों पर इनका इस्तेमाल पहले की तरह जारी रहेगा. राहत की दूसरी बात यह रही कि सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गो को भी 14 नवम्बर तक के लिए टोल फ्री कर दिया.
आज सुबह से ही एटीएम मशीनों के पास पैसा निकालने वाले लोगों की लाइनें लगी थीं. लेकिन कई एटीएम अभी काम नहीं कर रहे हैं. एटीएम मशीनों के बाहर जुटी भीड़ में लोग इससे काफी नाराज दिखे. बैंक
अधिकारियों ने कहा कि सभी एटीएम शनिवार से काम करना शुरू कर देंगे.
एटीएम से पुराने नोट हटा दिए गए हैं और उनमें 500 और 2,000 के नए नोट डाले जाएंगे. जिन्हें नए नोट मिल भी गए हैं वह बाजार में उनको नहीं चला पा रहे हैं क्योंकि छोटे नोटों का संकट भी पैदा हो गया है.
एटीएम से पुराने नोट हटा दिए गए हैं और उनमें 500 और 2,000 के नए नोट डाले जाएंगे. जिन्हें नए नोट मिल भी गए हैं वह बाजार में उनको नहीं चला पा रहे हैं क्योंकि छोटे नोटों का संकट भी पैदा हो गया है.