Breaking News
Loading...

नोट बैन होने से किन्नरों ने बैंक के सामने लगाई लंबी लाइन

    आमतौर पर मुख्यधारा से बाहर रहने वाले किन्नर समाज में भी नोट बैन को लेकर खासी बेचैनी देखने को मिल रही है| पहले ही दिन किन्नरों का कालाधन सामने आया है| एक दिन में ही बैंकों में किन्नरों ने करोड़ो रुपए जमा किये हैं| बहुत कम ही देखने को मिलता है जब किन्नर बैंक जाते हैं|
    कहते हैं कि ‘काला धन’ वालों के बाद सबसे ज्यादा पैसा किन्नरों के पास ही होता है| चूँकि किन्नर अपने पैसे को लोगों के घरों में होने वाले शुभ कार्यों में न्यौछावर के रूप में पाते हैं इसलिए इसे काला धन नहीं कहा जा सकता| हर एक किन्नर टोली के पास लाखों रुपये और गहने होते हैं| लेकिन किन्नर यह सबकुछ अपने घरों में खुद ही संभालकर रखते हैं|
     देश के कोने कोने में हर एक छोटे बड़े बैंक में किन्नरों की बढती तादाद को देख कर सरकार को भी काफी फायदा होने की उम्मीद है| माना जा रहा है कि सिर्फ राजधानी में ही किन्नरों के पास जमा करोड़ों रुपयों के ढेर बैंक पहुंचने वाले हैं|
     दरअसल, किन्नर कई सालों तक का पैसा और गहने बचा कर रखते हैं| ये लोग छोटे नोटों को 500 और 1000 में बदलवा लेते हैं, ताकि रखने में आसानी हो, लेकिन अब वही सारे नोट बदलने पड़ रहे हैं|