Breaking News
Loading...

अब दरगाह आला हजरत में महिलाओं के प्रवेश पर रोक

0
    बरेली।। दरगाह आला हजरत में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. पुरुषों को 24 नवम्बर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय उर्स में महिलाओं को नहीं लाने की हिदायत दी गई है.
     दरगाह के प्रवक्ता आला हजरत मुफ्ती मोहम्मद सलीम नूरी ने बृहस्पतिवार को बताया कि एक बैठक में फैसला हुआ है कि महिलाओं को शरीयत ने मजार पर आने से क्यों रोका है, उर्स के मंच से इस विषय में विस्तार से रोशनी डाली जाएगी.
     उर्स के पोस्टर में हर बार महिलाओं की दरगाह पर हाजरी को प्रतिबंधित किया जाता था लेकिन इस बार इसके लिए पुरुषों को जिम्मेदारी दी गई है कि 24 नवम्बर से शुरू हो रही तीन दिवसीय उर्स में महिलाओं को नहीं लाएं.
    दरगाह के उलेमा ने कहा है कि ऐसा शरीयत को सामने रखकर किया जा रहा है. शरीयत महिलाओं को कब्रिस्तान या मजार पर जाने की इजाजत नहीं देती.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)