बेटी की शाही शादी पर फंसे जनार्दन रेड्डी

0
Translate News:
    नोटबंदी के पश्चात अपनी बेटी की भव्य शादी के बाद राज्य के एक अधिकारी के कार चालक की कथित खुदकुशी के बाद जी जनार्दन रेड्डी एक बार फिर से विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं.
सहयोगी के ड्राइवर ने दी जान, सुसाइड नोट में रेड्डी पर 100 करोड़ सफेद करने का आरोप लगाया
     गौरतलब है कि चालक ने एक नोट छोड़ा है, जिसमें दावा किया गया है कि उसे इस बात की जानकारी मिल गईथी कि खनन कारोबारी की बेटी की शादी के लिए 100 करोड़ रुपए का कालाधन सफेद धन में बदला था. पुलिस ने बुधवार को बताया कि के सी रमेश ने मांड्या जिले के मद्दुर के एक लॉज में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली. उन्होंने बताया कि रमेश ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है.
     पुलिस को मिले नोट में रमेश ने बेंगलुरू के विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी भीमा नायक की कथित गैर-कानूनी गतिविधियों का जिक्र किया है. अपनी मौत के लिए अधिकारी और उनके निजी चालक को जिम्मेदार ठहराते हुए रमेश ने आरोप लगाया कि उसकी जान को खतरा था क्योंकि उसे नायक द्वारा कथित तौर पर किये गये अवैध कार्यों और इस बात की जानकारी मिल गई थी कि रेड्डी की बेटी की शादी के लिए उन्होंने किस प्रकार से काले धन को सफेद किया था. पुलिस ने बताया कि उन लोगों ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है.
    हस्तलिखित सुसाइड नोट में कहा गया है कि नायक ने 2018 के विधानसभा चुनावों में हगरीबोमानहल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के मुद्दे पर चर्चा के लिए 28 अक्तूबर को रेड्डी और भाजपा सांसद श्रीरामुलु से मुलाकात की और इसके एवज में 25 करोड़ रूपये देने को लेकर सहमत हुए.
     नोट में साथ ही कहा गया है कि वह (नायक) 15 नवम्बर को एक होटल में गए और रमेश के सामने ही रेड्डी की शादी के लिए 25 करोड़ रुपए का सफेद धन देने का दावा किया. इसमें साथ ही कहा गया है कि उन्होंने एक अन्य होटल में श्रीरामुलु के पास कई बार गए.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top