ग्लोबल समिट के लिए गुजरात आए मोदी मां से मिलने पहुंचे

0
Translate News:


TWEET कर बताया- इसी वजह से योग नहीं कर पाया

   गांधी नगर/गुजरात।। नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह अचानक अपनी मां हीरा बा (97) से मिलने उनके घर पहुंचे। उनके साथ सुबह करीब एक घंटे का वक्त बिताया। मां के साथ ब्रेकफास्ट भी किया। बाद में ट्वीट कर बताया कि मां से मिलने की वजह से आज योग नहीं कर पाया। मोदी हर दिन योग करते हैं। बता दें कि वे दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। वे यहां वाइब्रेंट गुजरात समिट में हिस्सा लेने आए हैं।
मोदी की मां उनके भाई के घर रहती हैं...
- मोदी की मां उनके भाई पंकज के घर रहती हैं। पंकज सरकारी अफसर हैं।
- इससे पहले मोदी अपने 66वें जन्मदिन पर मां हीराबा से मिलने पहुंचे थे। वे करीब आधा घंटा मां के साथ रहे।
- इस दौरान पूरे वक्त उनका हाथ थामे रहे। पीएम बनने के बाद वे तीसरी बार मां से मिलने पहुंचे थे।
- मुलाकात के बाद मोदी ने ट्वीट किया, ''मां की ममता, मां का आशीर्वाद जीवन जीने की जड़ी-बूटी है।''
मोदी ने ट्वीट किया
- मां से मिलने के बाद मोदी ने ट्वीट कर बताया- "आज मैंने योग नहीं किया और अपनी मां से मिला। सुबह पहले मां के साथ ब्रेकफास्ट किया। उनके साथ समय गुजारकर बहुत अच्छा महसूस हुआ।
सितंबर में प्रोटोकॉल तोड़कर मां से मिलने पहुंचे थे
- मोदी के काफिले में आम तौर पर 20 से ज्यादा कारें रहती हैं, जिनमें सिक्युरिटी, पर्सनल स्टाफ से लेकर एम्बुलेंस तक शामिल हैं।
- न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मोदी इतने बड़े काफिले के बगैर मां से मिलने पहुंचे। वे एक एसयूवी में सवार थे। पूरे रास्ते की नाकेबंदी की गई थी।
- मोदी की गाड़ी के आगे या पीछे काफिले की कोई कार मौजूद नहीं थी।


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top