मासूम बच्ची की वायरल तस्वीर पर मिनिस्टर हुए भावुक, कहा- बच्चों को बचपन दें, कुकर प्रेशर सा माहौल नहीं

0
Translate News:
     तेलंगाना।। इंटरनेट पर बीते कुछ महीनों से एक मासूम बच्ची की तस्वीर वायरल हो रही है। सर्दियों की इस तस्वीर में दिखाया गया है कि कैसे जबरदस्त ठंड के बावजूद बच्चों को सवेरे तड़के ​ही स्कूल जाना पड़ता है। इसी भागमभाग में उनकी नींद अधूरी रह जाती है और नाश्ता भी अधूरा रह जाता है।
    इस तस्वीर को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बेटे और सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री के.टी. रामाराव ने गुरुवार को री-ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि ऐसी तस्वीरें दिल तोड़ती हैं। बच्चों को बचपन देना चाहिए, न कि ऐसा कुकर प्रेशर जैसा माहौल।
     बता दें कि इस तस्वीर में एक मासूम बच्ची स्कूल में प्रार्थना के दौरान पंक्ति में लगी है। वह हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रही है, जबकि उसका आधा खाया हुआ पराठा उसकी जेब में रखा है। किसी को भी भावुक कर देने वाली यह तस्वीर देश में शिक्षा के नाम पर मासूमों पर बचपन से ही दबाव की तस्वीर को बखूबी स्पष्ट करती है।
     के. टीआर रामा राव को इस बच्ची की तस्वीर में एक ट्विटर यूजर ने टैग किया था। उसके ट्वीट के मुताबिक, यह तस्वीर बच्ची के पैरेंट्स ने उससे शेयर की थी। इसमें उनींदी आंखों के साथ सवेरे होने वाली प्रार्थना में खड़ी स्कूली बच्ची की जेब में नाश्ता रखा है। पैरेंट्स के माध्यम से उसने के. टीआर रामा राव से सवाल किया कि स्कूल टाइमिंग सुबह 10 बजे से शाम साढ़े पांच तक क्यों नहीं होनी चाहिए?

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top