मासूम बच्चे को मारकर खा रहा था मुस्लिम नरपिशाच, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

0
Translate News:


हैवान का नाम नाजिम है

     उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पुलिस ने एक नरपिशाच को उस वक्त रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, जब वह एक मासूम का कत्ल करने के बाद उसका मांस खाने की कोशिश कर रहा था. पुलिस के मुताबिक उसने हत्या से पहले मासूम के साथ दुष्कर्म भी किया था.
     दिल दहला देने वाली यह वारदात पीलीभीत की है. उस हैवान का नाम नाजिम है. पुलिस को कुछ लोगों ने खबर दी कि एक दरिंदा सुनसान मकान में घुसकर किसी वारदात को अंजाम दे रहा है. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस के भी होश उड़ गए. पूरे कमरे में खून ही खून था. कातिल के हाथ खून से रंगे थे.
     उस हैवान के चेहरे पर खून के छींटे साफ देखे जा सकते थे. कमरे में एक मासूम बच्चे के हाथ, पैर और सिर अलग अलग पड़े हुए थे. आरोपी ने पहले बच्चे का कत्ल किया और बाद में उसकी खाल उतारी. कमरे का मंजर देखकर पुलिस वाले हैरान थे.
      आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. पता चला कि सात साल के मासूम मोनिस को वो दरिंदा बेर खिलाने के बहाने अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया था. जहां शायद पहले उसने बच्चे के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी. जब पुलिस ने मौके पर छापा मारा तब वो नरपिशाच उसका मांस खाने की कोशिश कर रहा था.
      आरोपी हैवान ने अपना किया धरा, अपनी मां पर टाल दिया. पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी नशेड़ी है. वो अक्सर अपनी मां से पैसे के लिए झगड़ा करता था. नशे की हालत में उसे शायद ये भी अंदाजा नहीं था कि उसने कैसी करतूत अंजाम दी है. फिलहाल, पुलिस ने बच्चे की लाश के टुकड़े समेट कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
      आरोपी नाजिम से पूछताछ की जा रही है. पुलिस को शक है कि उसने पहले भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया हो सकता है. सारे मामले का खुलासा जांच के बाद ही होगा. लेकिन इस वारदात से पीलीभीत के लोग सकते में आ गए है. हर तरह उस दरिंदे की चर्चा हो रही है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top