आमतौर पर माता-पिता
ये मानते हैं कि हेंड सेनेटाइजर का उपयोग करने से उनके बच्चे कीटाणुओं से
सुरक्षित रहते हैं, लेकिन हाल ही एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि
हेंड सेनेटाइजर मासूम बच्चों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की हाल ही जारी की गई एक स्टडी रिपोर्ट के अनुसार कई मामलों में हेंड सेनेटाइजर का उपयोग करने से बच्चों को आंखों में जलन, उल्टी आने या पेट में दर्द जैसी शिकायतें देखने को मिली है।
रिपोर्ट के मुताबिक शोधकर्ताओं ने 2011 से 2014 के बीच हेंड सेनेटाइजर से प्रभावित करीब 70 हजार बच्चों का अध्ययन किया, जिनमें करीब 12 बच्चों की आंखें भी प्रभावित हुई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक 91 फीसदी मामलों में हेंड सेनेटाइजर का दुष्प्रभाव तब होता है, जब बच्चों की उम्र पांच साल से कम होती है। रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने छोटी उम्र के बच्चों के हाथ साफ करने लिए साबुन और पानी के इस्तेमाल करने की सलाह दी है और यदि साबुन व पानी उपलब्ध नहीं है तो हेंड सेनेटाइजर में 60 फीसदी एल्कोहल को मिलाकर उपयोग करना चाहिए।
