तो इस ऐक्टर के नाम का सिंदूर भरती हैं रेखा?

0
Translate News:
    बॉलिवुड जगत में यह सवाल हमेशा से ही रहा कि रेखा ​किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं? अब तक लोग मानते थे कि वह शायद अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर लगाती हैं। लेकिन हाल ही एक किताब में कुछ ऐसा खुलासा हुआ है जिसके बारे में जानकर आप शायद चौंक जाएं।
      मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' नामक किताब में लेखक यासीन उस्मान ने रेखा से जुड़े इस बड़े रहस्य से पर्दा उठाया है। इसमें लेखक ने लिखा है कि रेखा हमेशा मांग में संजय दत्त के नाम का सिंदूर लगाती हैं। संजय दत्त रेखा से 5 साल छोटे हैं।
    किताब में लिखा गया है कि अमिताभ से दूर रहने के चलते और विनोद मेहरा से शादी टूटने के बाद वह संजय दत्त के साथ फिल्म 'जमीन आसमान' की शूटिंग कर रही थीं। इसी दौरान वह संजय के करीब आती गईं। दोनों को प्यार हुआ और शूटिंग खत्म होने तक उन्होंने शादी कर ली। हालांकि, दोनों ने इस बारे में किसी को नहीं बताया।
     रेखा और संजय की शादी की भनक सुनील दत्त को लगी तो वह बहुत खफा हुआ और उन्होंने संजय की शादी रिचा शर्मा से करा दी।


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top