क्या आपका एकाउंट भी है SBI में, तो एक अप्रैल से जुर्माना भरने के लिए हो जाएं तैयार!

0
Translate News:
Image result for sbi penalty      नई दिल्‍ली।। खाता धारकों के लिए अपने एकाउंट में न्‍यूनतम बैलेंस को बनाए रखना अनिवार्य करने के लिए देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) ने कहा है कि वह एक अप्रैल से ऐसे डिफॉल्‍टर्स से जुर्माना वसूलना शुरू करेगी।
     एसबीआई के अनुसार मेट्रो शहरों के लिए न्‍यूनतम बैलेंस 5,000 रुपए, शहरी इलाकों के लिए 3,000 रुपए, अर्द्ध-शहरी इलाकों के लिए 2,000 रुपए और ग्रामीण इलाकों के लिए 1,000 रुपए है। एसबीआई ने कहा कि बैंक एकाउंट में न्‍यूनतम बैलेंस पर जुर्माना एक अप्रैल से प्रभावी होगा। यह जुर्माना आवश्‍यक न्‍यूनतम बैलेंस और उसमें कमी के बीच अंतर पर आधारित होगा।
     मेट्रो शहरों में यदि न्‍यूनतम बैलेंस में 75 प्रतिशत से अधिक की कमी होगी तो जुर्माना 100 रुपए और सर्विस टैक्‍स होगा। यदि न्‍यूनतम बैलेंस में कमी 50-75 प्रतिशत के बीच है तो बैंक 75 रुपए और सर्विस टैक्‍स वसूलेगा। 50 प्रतिशत से कम बैलेंस रहने पर 50 रुपए और सर्विस टैक्‍स जुर्माना वसूला जाएगा। इसी प्रकार ग्रामीण इलाकों के लिए न्‍यूनतम बैलेंस न रखने पर 20 रुपए से लेकर 50 रुपए और सर्विस टैक्‍स का जुर्माना वसूला जाएगा। एक अप्रैल से एसबीआई ब्रांच में एक महीने में तीन कैश ट्रांजैक्‍शन के बाद किए जाने वाले प्रत्‍येक ट्रांजैक्‍शन पर 50 रुपए का शुल्‍क भी देना होगा। एसबीआई द्वारा न्‍यूनतम बैलेंस न रखने पर जुर्माना वसूलना शुरू करने के बाद अन्‍य बैंक भी जल्‍द ही ऐसा करेंगे।


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top