Breaking News
Loading...

90 साल की मां को रिटायर्ड हेडमास्टर ने कपड़े तक नहीं दिए

     तेलंगाना के करीमनगर जिले में एक रिटायर्ड हेडमास्टर राम वेंकट नरसैया ने अपनी 90 साल की बूढ़ी मां को बेहद दयनीय स्थिति में रख छोड़ा था। जिला प्रशासन को इस बात की जानकारी तब हुई जब वृद्ध महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। महिला अपने बेटे के अपार्टमेंट की बालकनी में चिलचिलाती धूप में नग्नअवस्था में असहाय सी पड़ी हुई थीं।
     पुलिस अफसर जब उनके घर गए तो उन्हें राम वेंकट के कड़े विरोध के बाद जबर्दस्ती दरवाजा खुलवाना पड़ा। वृद्ध महिला वहां बहुत दर्दनाक हालत में थीं। अफसरों ने उनके लिए साड़ी खरीदी। वरिष्ठ नागरिक अधिनियम, 2007 के तहत राम वेंकट नरसैया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
     अफसरों ने बताया कि उन्हें एक वॉट्सऐप मेसेज मिला जो कि उनके राम वेंकट नरसैया के पड़ोसी सर्कुलेट कर रहे थे। उसी मेसेज के जरिए उन्हें वृद्ध महिला की दयनीय स्थिति के बारे में पता चला। महिला एक चादर ओढ़कर बिना किसी कपड़े के बालकनी में पड़ी हुई थीं।
     मंशेरल राजस्व मंडल अधिकारी (आरडीओ) बीएसवी प्रताप ने कहा कि परिवार की काउंसलिंग की जाएगी। वृद्ध महिला को ओल्ड एज होम में रखा जाएगा और उनके रखरखाव का खर्च उनके बेटे की पेंशन से काटा जाएगा। फिलहाल वृद्धा को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल भेजा गया है।